तालग्राम। थाना क्षेत्र के एक गांव से चचेरी बहन की शादी से गायब हुई बालिका की मौत के आरोपी को पुलिस ने बुधवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। वह गांव का ही रहने वाला है और पिकअप का ड्राइवर है। पुलिस का दावा है कि इसी ने वारदात को अंजाम दिया है।
बालिका के गायब होने और उसका शव बरामद होने की घटना को छह दिन के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल के मुताबिक आरोपी का नाम सुभाष उर्फ मुनीम है। उससे पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कुबूल कर लिया है। बुधवार को एसपी ने भी थाना पहुंचकर उससे पूछताछ की थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि वह शादी वाले दिन बच्ची को बहला-फुसला कर ले गया था। उसे 20 रुपये देकर बिस्किट व टॉफी दिलवाया था। उसके बाद उसे घर से ले जाकर दुष्कर्म किया और पहचान छिपाने के लिए गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ जरूरी साक्ष्य भी मिल गया है।
9999999999999999
शुरू में झूठ बोलकर बरगलाता रहा
एसपी ने बताया कि आरोपी पर शुरू से ही शक था। लेकिन साक्ष्य उसके झूठ को झुठला रहे थे। वह भूसे की गाड़ी चलाता है। पड़ोस में ही रहता है। बच्ची उससे घुलीमिली हुई थी। उसके शरीर पर खून के निशान मिले थे। मेडिकल जांच में खून की पहचान हो गई। कपड़े पर मिला वीर्य भी उसी का पाया गया। हालांकि खून का निशान मिलने पर उसने दावत में मुर्गा काटने की बात कहकर मनवाने की कोशिश की थी लेकिन सभी सुबूत इकट्ठा होने के बाद उसने आरोप कुबूल कर लिया है।