फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: फरार हत्यारोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 04 Apr 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। क्षेत्र के नगला सरदार गांव में जमीनी विवाद के चलते बड़े भाई के हाथों छोटे भाई की हत्या कर फरार चल रहे अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय पेश कर वहां से जेल भेज दिया गया है। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नगला सरदार गांव में भाई रामवीर व उसके छोटे भाई श्यामवीर के बीच डेढ़ बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर शनिवार की रात को रामवीर ने बेटा सुनील व दामाद चंद्रशेखर के साथ मिलकर घर पर कुल्हाड़ी एवं ईंट पत्थर से हमला बोल दिया था। छोटे भाई को घर से मारपीट करते हुए खेत में ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी थी।
घटना को अंजाम देकर रामवीर परिवार के साथ फरार हो गया था। मृतक के ससुर बालकराम की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी। सोमवार को अतिरिक्त निरीक्षक राधेश्याम, निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक बृजपाल सिंह, राघवेंद्र, सचिन राठी, कौशलेंद्र निगम, अजय प्रताप टीम ने सभी हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करते हुए न्यायालय पेश किया। वहीं घटना से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें