फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चार तेल चोरों को दबोचा

Wed, 03 Feb 2016 12:12 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर से फ्रीडम कच्ची घानी तेल लादकर उड़ीसा जा रहे ट्रक के चालक और मालिक ने करीब 20 लाख रुपये का तेल जलालपुर पनवारा ओवरब्रिज बाईपास के पास बिक्री करने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को माल उतरते समय पकड़ लिया। एसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


सोमवार की रात 10.40 बजे के करीब कोतवाल श्यामवीर सिंह, एसएसआई बृजकिशोर गौतम पुलिस टीम के साथ वांछित अपराधियों की तलाश में भ्रमण पर थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली की बाईपास के पास एक ट्रक पर लदा माल चोरी से बिक्री कर ट्रैक्टर में लादा जा रहा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए ट्रक ड्राइवर ने अपना नाम सलीम पुत्र अली हसन निवासी सुमेरा थाना जवां अलीगढ़, ट्रक मालिक ऋषि उपाध्याय पुत्र ओमप्रकाश निवासी मोहल्ला हेलकगेट, भरतपुर राजस्थान, कार चालक बनवारीलाल पुत्र मनोहर लाल निवासी बेरी थाना फरह जिला मथुरा और ट्रैक्टर चालक ने अंसारूद्दीन पुत्र मंगू निवासी रैंगावां थाना तिर्वा बताया।
विज्ञापन


एएसपी सुभाषचंद्र शाक्य ने सदर कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जयपुर से फ्रीडम कच्ची घानी सरसों तेल के 1400 गत्ते लोड कर ट्रक उड़ीसा जा रहा था। ट्रक मालिक व चालक ने योजना बनाई कि माल को बिक्री कर लिया जाए। चालक को बेहोशी की हालत में किसी सुनसान स्थान पर डाल दिया जाए।

बताया कि जिस समय पुलिस मौके पर पहुंची, उस समय ट्रक से 120 कर्टन ट्रैक्टर ट्राली में लादे जा चुके थे। एक गत्ते की कीमत 1400 रुपये बताई गई है, जबकि इसे 500 रुपये में अंसारूद्दीन को बिक्री किया गया था। बयाना के रूप में सात हजार रुपये भी ले लिए गए थे। उक्त रुपये भी बरामद किए गए हैं। मौके पर एक कार भी बरामद की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चारों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें