फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 72 घंटे में 208 अपराधियों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। अपराधियों के खिलाफ पुलिस अधिकारियों का रुख सख्त है। आईजी के निर्देश पर थाना प्रभारियों ने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए 72 घंटे ताबड़तोड़ अभियान चलाया। इस दौरान 208 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन

आईजी जोन कानपुर मोहित अग्रवाल के निर्देश पर शनिवार से सोमवार तक जिले में पुलिस का विशेष अभियान चला। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में सभी थानों की पुलिस ने अपने क्षेत्रों में अभियान चलाकर 208 वांछितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसमें एक इनाम घोषित, एक जिला बदर, 25 वांछित, 51 वारंटी और 38 शराब तस्कर शामिल हैं। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि आगे भी इस तरह के अभियान चलेंगे। किसी भी स्थिति में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

यहां इतने अपराधी पकड़े
कोतवाली अपराधी संख्या
कन्नौज 31
गुरसहायगंज 33
तालग्राम 12
छिबरामऊ 29
सौरिख 36
विशुनगढ़ 15
तिर्वा 24
ठठिया 04
इंदरगढ़ 24
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें