फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल से लैस चीता मोबाइल पुलिस

Fri, 02 Sep 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
पुलिस लाइन से नये कलेवर में चीता मोबाइल पुलिस टीमों को झंडी दिखाकर रवाना करते एसपी दिनेश कुमार पी व अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के थाना कोतवाली में अब नये कलेवर के साथ चीता मोबाइल पुलिस पिस्टल से लैस होकर अपराधियों पर शिकंजा कसेगी। गुरुवार को प्रशिक्षण के बाद 22 चीता मोबाइल टीमों को एसपी ने पुलिस लाइन से हरी झंडी देकर रवाना किया। पुलिस लाइन में गुरुवार को चीता मोबाइल पुलिस को प्रशिक्षण दिया गया। एसपी दिनेश कुमार पी ने कहा कि इस बार चीता मोबाइल टीमों को एक-एक पिस्टल दी गई है। क्योंकि रायफल टांग कर बाइक चलाने में दिक्कत होती थी।
विज्ञापन


इसके अलावा वायरलेस सेट भी उपलब्ध रहेगा। समय के आधार पर चिह्नित किए गए प्वाइंटों पर चीता मोबाइल टीम उपलब्ध रहेगी।  यदि कही से सूचना मिलती है तो अपने निर्धारित क्षेत्र में तत्काल पहुंचकर अपराध पर अंकुश लगाएंगे। यहीं नहीं किसी भी सूचना को दिए गए रजिस्टर में अंकित करेंगे। बैंक में अचानक चेकिंग करने के दौरान बैंक का चैनल बंद कर लेंगे। इसके बाद संदिग्धों की तलाश करेंगे।

एसपी ने कहा कि अचानक यदि कोई व्यक्ति पुलिस को देखकर रास्ता बदल लेता है तो उसका पीछा कर पूछताछ करें। अब चीता मोबाइल पुलिस की ड्यूटी केवल एक माह की होगी। इसके बाद दूसरी टीम को इस ड्यूटी में लगाया जाएगा। बेहतर काम करने वाली चीता मोबाइल पुलिस को पुरस्कृत भी किया जाएगा। बाइक चलाते समय चीता मोबाइल के सिपाही हेलमेट का अवश्य इस्तेमाल करें। यदि कहीं सूनसान जगह पर काले शीशे की कार खड़ी दिखे तो उसे चेक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें