फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और बिजली विभाग के विवाद

Wed, 11 Jan 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
बिजली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तालग्राम थाने के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकालने पर गुस्साए  थानाध्यक्ष ने बिजली विभाग के ठेकेदार समेत दो कर्मचारियों थाने में बैठा लिया। इससे गुस्साए बिजली विभाग के कर्मचारियों ने 132 केवीए छिबरामऊ उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति ठप कर दी। जिससे करीब आधा जनपद अंधेरे में डूब गया। देर  रात घटना की जानकारी मिलते ही जेई, एसडीओ व एक्सईएन ने थानाध्यक्ष को  समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। खबर दिए जाने तक समझौते का प्रयास किया जा रहा था।
विज्ञापन


132 केवीए तालग्राम उपकेंद्र से लाइन शिफ्टिंग का काम चल रहा है। तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग पर बिजली ठेकेदार अनूप कुमार काम करा रहे हैं।  ठेकेदार ने थाना परिसर के ऊपर से तार निकालने के लिए पोल लगा दिए थे। जिसका थानाध्यक्ष आरपी पांडेय ने विरोध किया था। बुधवार की देर रात ठेकेदार बिजली कर्मचारियों को लेकर तार खींचने गए थे। जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष आरपी पांडेय ने ठेकेदार अनूप कुमार व कर्मचारियों को थाने में बैठा लिया। बिजली कर्मचारियों ने विरोध जताते हुए आपूर्ति ठप कर दी। जिससे क्षेत्र के तालग्राम, सिकंदरपुर, बहावलपुर, गुरसहायगंज, विशुनगढ़ समेत आधा कन्नौज जनपद अंधेरे में डूब गया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष आरपी पांडेय ने बताया कि ठेकेदार मनमानी कर रहा है। थाने के निकट पुलिस का गेस्ट हाउस बनना है। एसपी, डीएम, डीआईजी को पूर्व में ठेकेदार की मनमानी की जानकारी दे दी थी। कार्रवाई नियमानुसार की है। उधर, एसडीओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले 15 दिनों से काम चल रहा है। काम नियमानुसार हो रहा है। थानाध्यक्ष ने ठेकेदार को पकड़ा है। उनसे बात की जा रही है। उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें