फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम जन्मभूमि फैसले को लेकर पुलिस अलर्ट

विज्ञापन
- बैरियर लगाकर संदिग्धों की चेकिंग करती पुलिस टीम। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। राम जन्मभूमि पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले डीजीपी के निर्देश पर पुलिस महकमा अलर्ट हो गया है। कई स्थानों पर बैरियर लगाकर पुलिस टीमों ने चेकिंग शुरू की है। सोशल मीडिया पर संदेशों की बारीकी से निगरानी के साथ ही मौलवियों और पुजारियों से पुलिस टीमों ने संपर्क शुरू किया है।
विज्ञापन

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस हाई अलर्ट पर है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने 30 नवंबर तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। पुलिस सार्वजनिक स्थलों, दीवारों पर लगाए जाने वाले पोस्टरों, लिखे जाने वाले नारों पर भी निगाह रख रही है। पुलिस ने थानों में शांति कमेटी की बैठक कर समुदायों के प्रभावशाली व्यक्तियों से सहयोग की अपील शुरू की है। हिंदूवादी संगठनों के नेताओं और पदाधिकारियों को शांति बनाए रखने के लिए पत्र भेजने के साथ पुलिस की ओर से फोन भी किए जा रहे हैं। एसपी ने बताया कि शासन के निर्देश पर पुलिस अलर्ट है। अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने का प्रयास हुआ तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सुबह और शाम होगा पैदल गश्त
फैसले को लेकर थाना पुलिस अब तड़के गश्त करेगी। ऐसा असामाजिक तत्वों के आपत्तिजनक पोस्टर, नारे लगाने से शांतिभंग होने की आशंका के मद्देनजर किया जा रहा है। एसपी और सीओ सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी सुबह के समय नियमित गश्त सुनिश्चित करने के लिए पुलिस थानों के संपर्क में रहेंगे। शाम और रात को भी गश्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें