फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘छात्र कलाम बनने का करें प्रयास’

Sun, 14 Feb 2016 12:18 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला रामगंज स्थित एवी बालिका महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में एसपी दिनेश कुमार पी ने कहा कि छात्र-छात्राएं फिल्मी कलाकारों को भूलकर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे कलाम व कल्पना चावला जैसा बनने का प्रयास करें।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करने आए एसपी ने कहा कि नई फिल्म रिलीज होने के बाद छात्रों में उसे पहले देखने की होड़ लग जाती है। फिल्मों से किसी छात्र का भविष्य नहीं बनता है। छात्र-छात्राएं अनुशासन में रहकर मेहनत और लगन से पढ़ाई करें, जिससे देश और विद्यालय का नाम रोशन हो सके।

भोजपुर के सपा विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि पढ़ी-लिखी छात्राएं दो घरों को रोशन करती हैं। उन्हें चाहिए कि अच्छी शिक्षा ग्रहण करें। देश की सेवा के साथ ही दूसरों की मदद करें। वार्षिकोत्सव के दौरान छात्राओं ने सरस्वती वंदना पेश कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन


इसके बाद कई छात्र-छात्राओं ने कई सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम पेश किए। फिल्मी गीतों पर सामूहिक नृत्य के साथ भांगड़ा, कत्थक आदि नृत्य प्रस्तुत किए। विद्यालय में अव्वल आई छात्राओं को एसपी व विधायक ने संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के पूर्व में कमालगंज के ब्लाक प्रमुख राशिद जमील सिद्दीकी ने एसपी को सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक रिजवाना सिद्दीकी, प्रधानाचार्य डा.अमीना खातून, ग्रीशचंद्र, सलीम, नफीस खां, रुबी वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें