फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तरीय कबड्डी में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जिले के 26 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में परचम लहराने के लिए खिलाड़ियों ने खून-पसीना बहाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इस बार मऊ जनपद में राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 2022 का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रतिभाग करने के लिए जिले से विशाल ठाकुर, आफताब, दुर्गेश, सुंदरम, हर्षित, नीलेश पाल का चयन हुआ है। महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए बबली, सलोनी, जया, दिव्यांशी, सपना सिंह, शालू पाल, रिया प्रांशी, अंजली और अंतिमा का चयन हुआ है। जिला क्रीड़ा सचिव सुनील कुमार यादव ने बताया कि मऊ में 11 अक्तूबर को प्रतियोगिता होनी थी पर बारिश के चलते शासन ने तिथि आगे बढ़ा दी है। चयनित खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें