प्रतियाोगिता में दीया अाआैऔर मटकी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहीद चंद्रभान सिंह मेमोरियल एकेडमी में शिवालिक, विद्या, नीलगिरि, अरावली हाउस के छात्र-छात्राओं के बीच दीया और मटकी सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्रों ने मोती, मोरपंख, थर्माकोल, स्टीकर, रंग, लेसो सहित अन्य सामग्री का प्रयोग किया।
प्रतियोगिता में पांच से लेकर बारहवीं तक के छात्रों ने प्रतिभाग किया। मटको ने राजस्थान की संस्कृति की याद दिलाई। शिवालिक व विद्या सदन के छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान पाया। इसमें शुभांगी, आयुसी, मंजू, अंजू, अनुष्का, अभिषेक सिंह, तंजीब अली, दीक्षा सिंह, स्नेहा राजपूत, संजीवनी ने दीया सजाया। इस मौके पर प्रधानाचार्य आदेश सिसौदिया ने कहा कि छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।