फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से रेलवे का गेट टूटा, हादसा टला

विज्ञापन
मानीमऊ रेलवे क्रासिंग के फाटक को हटाते पुलिस कर्मी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
मानीमऊ(कन्नौज)। तेज रफ्तार पिकअप के चालक ने रेलवे का गेट तोड़ दिया। गेटमैन ने सूझबूझ से एक्सप्रेस ट्रेन को झंडी दिखाकर रोक लिया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। इस दौरान ट्रेन करीब 10 मिनट खड़ी रही। बाद में ट्रेन को झंडी देकर रवाना किया गया। हादसे की वजह से जीटी रोड समेत मानीमऊ-ठठिया मार्ग पर जाम लग गया।
विज्ञापन

बुधवार करीब साढ़े तीन बजे कासगंज से अनवरगंज जाने वाली एक्सप्रेस के आने के समय मानीमऊ के गेट संख्या 88-बी पर तैनात गेटमैन विपिन दीक्षित गेट बंद कर रहे थे। ठठिया की ओर से आ रहे हरदोई के बिलग्राम-कुली निवासी पिकअप चालक श्यामू ने तेजी में वाहन निकालने की कोशिश की। इससे रेलवे का गेट टूट गया।
गेटमैन विपिन दीक्षित ने एक्सप्रेस ट्रेन को गेट से पहले रुकवा लिया। इससे बड़ा हादसा बच गया। इस दौरान ट्रेन करीब 10 मिनट खड़ी रही। मानीमऊ पुलिस ने मौके पर पहुंच जाम को नियंत्रित किया। पिकअप को रेलवे ट्रैक से हटाकर एक्सप्रेस ट्रेन को झंडी दिखाकर कानपुर के लिए रवाना किया गया। कुछ ही देर में जीटी रोड समेत मानीमऊ ठठिया मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस की मदद से जाम खुलवाया गया। हादसे के बाद पहुंची आरपीएफ ने पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया। आरपीएफ ने बताया कि आरोपी चालक पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें