फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से महिला की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
सौ शय्या अस्पताल में रोते बिलखते परिजन। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। बेटी की शादी का कार्ड देकर बेटे के साथ लौट रही बाइक सवार महिला को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। बेटा घायल हो गया। हादसे को अंजाम देेने वाले पिकअप चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। हेलमेट लगाए होने से बेटे को गंभीर चोटें नर्हीं आइं। हादसे की जानकारी पर शादी की तैयारी वाले घर में मातम पसर गया।
विज्ञापन

शनिवार को मानीमऊ चौकी क्षेत्र के ग्राम तिखवा निवासी शांति देवी (55) अपने 20 वर्षीय बेटे गौरव के साथ मैनपुरी से भोगांव घर आ रही थीं। कस्बे में जगदीश्वर दयाल जनता इंटर कालेज के पास सामने से आई तेज रफ्तार पिकअप के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मां और बेटे घायल हो गए। शांति देवी के ऊपर पिकअप का पहिया चढ़ने से मौके पर मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा मौके पर पहुंच गए। पिकअप चालक को भागते समय पकड़ लिया गया।
घायल गौरव कुमार ने बताया कि छोटी बहन शिवानी की बारात 11 दिसंबर को आनी है। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के छज्जापुर गांव निवासी फूफा के लड़के के साथ शादी तय की है। वह बड़ी बहन के यहां भोगांव से कार्ड बांटकर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें