फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार मौसा व भतीजे की मौत

विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क पर रोते-बिलखते परिजन व जाम लगाए ग्रामीण। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
ठठिया(कन्नौज)। तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। मौके पर मौसा और भतीजे की मौत हो गई। मौसी गंभीर घायल हैं। हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज तिर्वा से कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं हादसे से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। एसडीएम व सीओ ने मुकदमा दर्ज कर चालक को पकड़ने का आश्वासन दिया। तब करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन

थाना ठठिया के पल्टेपुरवा गांव निवासी गोकरन (53) पुत्र जग्गीलाल की पुत्री का विवाह छिबरामऊ कोतवाली के खगपुर्वा गांव में हुआ है। पुत्री की जेठानी की अचानक मौत हो गई। इस पर गोकरन पत्नी रामदुलारी (48) व गयादीनपुरवा निवासी भतीजे टीपू उर्फ आलोक (22) पुत्र सुरेश के साथ बाइक से खगपुर्वा जा रहे थे। गांव पट्टी के निकट आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के अंडरपास पर तिर्वा से ठठिया की ओर आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। गोकरन व टीपू की घटनास्थल पर मौत हो गई। टीपू हेलमेट पहने था। अंदरूनी चोटें लगने से मौत हुई। वहीं गोकरन का सिर फट गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। महिला की हालत गंभीर देख ग्रामीणों ने एंबुलेंस से मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं टक्कर लगते ही चालक पिकअप लेकर भाग गया।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने तिर्वा-ठठिया मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक लगे जाम की जानकारी पर एसडीएम जयकरन व सीओ दीपक दुबे समेत क्षेत्रीय पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अफसरों ने वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पकड़ने का भरोसा दिया। ग्रामीणों को काफी देर तक समझाने के बाद जाम खुल सका। इसके बाद आवागमन शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें