फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अवैध आतिशबाजी से लदी पिकअप पकड़ी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनगढ़। अवैध आतिशबाजी की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को पिकअप से लाखों रुपये की आतिशबाजी और विस्फोटक सामग्री बरामद की। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर दो युवकों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार तिवारी, सिपाही देवेंद्र सिंह, शिशिर कुमार, सचिन कुमार और मनोज कुमार के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान जीप अड्डा पुलिया के पास रामनगर की ओर से एक पिकअप आती दिखाई दी। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो चालक ने रफ्तार बढ़ाकर भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस टीम ने पीछा कर कुछ दूरी पर घेराबंदी कर पिकअप को रोक लिया।
पूछताछ में युवकों ने पिकअप में कॉस्मेटिक का सामान लदा होने की बात कही। तलाशी लेने पर अंदर भारी मात्रा में अवैध आतिशबाजी और विस्फोटक सामग्री मिली। इसकी अनुमानित लाखों रुपये बताई गई है। पुलिस ने पिकअप समेत आतिशबाजी को कब्जे में ले लिया। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम आलोक कुमार और गुलशन पाल निवासी रामपुर बैजू छिबरामऊ बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें