फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर मिले 22 संक्रमित, आंकड़ा 1679 पर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार को 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1679 पर पहुंच गया है। कोविड अस्पताल में 260 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। वहीं 1459 लोग ठीक हो चुके हैं। सोमवार को 39 लोगों ने कोरोना को मात दी। इन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 12 हो चुकी है।
विज्ञापन

सोमवार को जिले में 22 लोगाें की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में पुलिस लाइन में तैनात चार सिपाही, सेंट जेवियर्स इंटर कालेज में बनाई गई अस्थायी जेल के दो कैदी, सीएमओ कार्यालय के दो कर्मचारी, एक बीएसए कार्यालय के बाबू की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं जिला एवं सत्र न्यायालय कालोनी में भी एक शख्स पॉजिटिव पाया गया है। उमर्दा में चार, छिबरामऊ में पांच, तालग्राम ब्लाक में तीन और कन्नौज में नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा कानपुर के शख्स की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
बनियानी गांव में तीन पॉजिटिव निकले
विधवा और दिव्यांग का सिर मुंडवाकर गांव में जुलूस निकालने के बाद अब बनियानी गांव में तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शनिवार को इस गांव का डीएम और एसपी ने दौरा कर पीड़िता को राहत सामग्री बांटी थी।
विज्ञापन

लापता संक्रमित का निजी अस्पताल में हुआ प्रसव
लापता संक्रमित का निजी अस्पताल में प्रसव कराया गया है। स्वास्थ्य महकमे ने प्रसूता की तलाश तेज कर दी हैे। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद अर्जुनापुर गांव में रहने वाली 26 वर्षीय प्रसूता लापता हो गई। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी संक्रमित प्रसूता को तलाशते रहे। उसका पता नहीं चल सका। पॉजिटिव रिपोर्ट में संक्रमित की जगह आशा कार्यकर्ता का मोबाइल नंबर दर्ज मिला है। बताया जा रहा है कि संक्रमित प्रसूता का प्रसव पाल चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में गोपनीय ढंग से कराया गया है। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. केसी राय ने बताया कि प्रसूता लापता चल रही है। जानकारी हुई है कि उसका प्रसव निजी अस्पताल में हुआ है। प्रसूता की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें