फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल विक्रेता ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

विज्ञापन
महिला के पति को बैग लौटाते एसआई अभिषेक शुक्ला। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख(कन्नौज)। बीमार पिता को देखने जा रही महिला बैग ठेली पर भूल गई। बैग में रुपये और जेवर थे। फल विक्रेता राजापुर निवासी लल्लन सक्सेना ने इसे पुलिस को सौंप दिया। महिला वापस फल विक्रेता के पास पहुंची तो उसने थाने भेज दिया। बैग पाकर महिला का चेहरा खिल गया।
विज्ञापन

गुरुवार को औरैया जनपद के थाना ऐरवाकटरा के भटपुरा गांव की नाजरीन बेगम पति मुस्तकीम अली और बेटे सोनू के साथ विशुनगढ़ इलाके के अहिरुआ में पिता अयूब अली को देखने जा रही थीं। उनकी इन दिनों तबीयत खराब है। बच्चे को भूख लगने पर ठेली से फल खरीदे। बैग को ठेली पर भूल गईं।
फल विक्रेता लल्लन ने इसे ड्यूटी पर तैनात एसआई अभिषेक शुक्ला को सौंप दिया। कुछ देर बाद महिला बैग की तलाश में फल विक्रेता के पास पहुंची। उसने महिला को थाने भेज दिया। एसआई ने महिला का बैग वापस कर दिया। बैग में दस हजार रुपये, एक जोड़ी कुंडल, सोने की चेन रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें