फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी के फंदे पर मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
रोते बिलखते मृतका के परिजन। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज) । पति के साथ शुक्रवार को मायके से लौटी युवती का शव फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठे कराए। पति को हिरासत में लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सौरिख थानाक्षेत्र के अंतर्गत नगला भूटा निवासी हरिओम की पत्नी रुचि (22) का शव कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे पर झूलता मिला। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि रुचि ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। मृतका के पिता संतराम निवासी गुबरिया ने आरोप लगाया है कि दहेज में बाइक व सोने की जंजीर की मांग पूरी न होने पर रुचि की हत्या कर दी गई है। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, ससुरालीजन शव को फंदे से उतार चुके थे। सीओ शिवकुमार थापा, थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह व चौकी इंचार्ज अवधेश सिंह ने मृतका के मायके वालों और ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने मृतका के पति हरिओम पाल को हिरासत में ले लिया। फोरेंसिक टीम ने गांव पहुंचकर हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए मौके से साक्ष्य इकट्ठे किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
वहीं थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मृतका के परिजनों के आरोपों के आधार पर पति हरिओम पाल को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन

11 माह पहले हुई थी शादी
मृतका के पिता संतराम ने बताया कि 12 मई 2019 को रुचि का विवाह हरिओम के साथ किया था। हरिओम और उसके पिता रमेश चंद्र गुजरात में प्राइवेट नौकरी करते हैं। पांच दिन पहले गुजरात से लौटा हरिओम रुचि को मायके से बुला लाया था। हरिओम के पिता ने गुजरात से फोन कर रुचि के आत्महत्या किए जाने की सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें