दस सूत्रीय मांगों को लेकर पेट्रोलियम डीलर्स ने बैठक
कर रणनीति बनाई। कहा कि यदि उनकी मांगों पर केंद्र सरकार ने गंभीरता से
विचार न किया तो जिले के डीलर 11 से हड़ताल पर रहकर विरोध स्वरूप आधे दिन
की बिक्री बंद कर देंगे। 27 से पेट्रोल-डीजल की खरीद पंपों से नहीं की
जाएगी।
एक निजी प्रतिष्ठान में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष विजय
द्विवेदी ने कहा कि दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन केंद्रीय पेट्रोलियम
मंत्री को भेजा। इसमें डीलर्स मार्जिन को बढ़ाने, मानक के मुताबिक वैकेंसी
निकलाने, यदि कोई डीलर स्वेच्छा से डीलरशिप छोड़ रहा है तो उसे राहत प्रदान
करने जैसी मांगे शामिल हैं।
महामंत्री सिद्धार्थ, कोषाध्यक्ष रफी
अनवर, संरक्षक एनपी दीक्षित, मुकद्दर अली, इंद्र कुमार गुप्ता, ऋषी कुमार
कटियार सहित अन्य डीलर मौजूद रहे।