फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टावर के चौकीदार को पीट लूटने की कोशिश

Tue, 13 Oct 2015 12:12 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की रात हमलावरों ने मोबाइल टावर पर पहुंचकर लूटपाट की कोशिश की। इस दौरान विरोध करने पर चौकीदार को पीटकर मरणासन्न कर दिया। सुबह मोबाइल टावर पर घटना की जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हुए और घायल चौकीदार को गुरसहायगंज में निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराने के बाद फर्रुखाबाद ले गए।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि तेराजाकेट व चौराहे के मध्य एक मोबाइल टावर लगा हुआ है। इस पर गांव के कन्हैयालाल (50) पुत्र रामरतन शर्मा देखरेख का काम करते हैं। रोज की तरह कन्हैयालाल सोमवार की रात करीब 10 बजे खाना खाकर मोबाइल टावर पर पहुंचे। सुबह जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई।

पढ़ने के लिए गुरसहायगंज स्थिति कालेेज जा रही उनकी बेटी बरिचा चाय लेकर टावर पर पहुंची। वहां टावर परिसर के अंदर कन्हैयालाल जमीन पर मरणासन्न हालत में पड़े दिखे। इस पर वह चीख पुकार मचाते हुए घर की ओर दौड़ी। आननफानन में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद गुरसहायगंज कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक रमेश चंद्र पांडेय भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


इसके बाद हल्का इंचार्ज वीपी सिंह भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। मोबाइल टावर पर रखे बक्सों के ताले टूटे पड़े थे। टेक्नीशियन सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि टावर में सब सामान सुरक्षित है। ग्रामीणों का कहना है कि कन्हैयालाल की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।

कुछ वर्ष पहले टावर पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ था, लेकिन उससे कन्हैयालाल का कोई लेनादेना नहीं था। फिलहाल घटना का कारण पता नहीं चल सका है। घायल को फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल को बेहोशी की हालत में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर वह ईंट भी पड़ी थी, जिससे प्रहार करके चौकीदार को पीट-पीटकर घायल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें