फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सीएम डैशबोर्ड पर इत्रनगरी को मिली 39 वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज। मासिक सीएम डैशबोर्ड (दर्पण पोर्टल) की रैंकिंग में इत्र नगरी को बड़ा झटका लगा है। जिले को प्रदेश स्तर पर 39वीं रैंक मिली है। यह खराब प्रदर्शन सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की धीमी रफ्तार के कारण हुआ। विकास और राजस्व कार्यों की समीक्षा में जिले की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। जन शिकायतों के निस्तारण में देरी और असंतोषजनक फीडबैक मुख्य कारण रहे। पंचायती राज और समाज कल्याण विभाग की प्रमुख योजनाओं में भी धीमी गति देखी गई। राजस्व वसूली के लक्ष्य भी समय पर पूरे नहीं हो सके। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने विभागीय अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता वाली योजनाओं में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी, जवाबदेही तय की जाएगी। अगले महीने तक सुधार न होने पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें