तिर्वा क्रासिंग पर यूको बैंक के बाहर जमा लोग।
- फोटो : amarujala
आधार कार्ड बनवाने और उसमें सुधार कराने के लिए सरकार ने बैंकों में विशेष काउंटर खोले हैं। इससे कि लोगाें को आधार कार्ड संबंधी दिक्कतें न हों। वहीं बैंक लोगों को सहूलियत देने की बजाए रोज चक्कर कटवा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र से लोग सुबह से बैंकों के बाहर बैठ जाते हैं। कई घंटे बैठे रहने के बाद उन्हें मशीन में खराबी की बात कहकर टरका दिया जाता है।
ग्रामीण जुवैदा, अहमद अली, बाल किशन, राम औतार, वीरभान सिंह समेत अन्य ने बताया कि जिस बैंक में जाओ, मशीन के खराब होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है। किसी भी बैंक में आधार कार्ड में सुधार नहीं हो रहा है। बड़े डाकघर में कहा गया कि मशीन खराब है। लखनऊ से इंजीनियर आकर ठीक करेगा। इसके बाद ही काम हो सकेगा। लोगों ने जिला प्रशासन से बैंकों के रवैये की शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है। डीएम रवींद्र कुमार ने कहा कि इस संबंध में एलडीएम से बात की जाएगी। बैंक लोगाें को परेशान कर रहे हैं तो जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।