फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: वायरल बुखार और बदन दर्द से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। लगातार मौसम में हो रहे बदलाव से लोग वायरल बुखार और बदन दर्द की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में मरीजों का हुजूम उमड़ रहा है। फिजिशियन की 130 की ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज बुखार और बदन दर्द के आ रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में 794 मरीजों ने पर्चा बनवाकर इलाज कराया। मौसम में बदलाव की वजह से लोग वायरल बुखार, बदन दर्द, जुकाम, खांसी, गले की खराश जैसी बीमारियों की गिरफ्त में आ रहे हैं। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. भूपेश कुमार पवने की ओपीडी में 130 मरीजों ने इलाज कराया। जिसमें सबसे ज्यादा मरीज बुखार और बदन दर्द के रहे। उन्होंने बताया कि मरीजों में बुखार, खांसी, गले में खराश की शिकायत मिल रही है। मौसम का बदलाव का असर बुजुर्ग और बच्चों पर देखने को मिल रहा है। बताया कि खानपान और रहन-सहन का ध्यान रखा जाए।

-
इन बातों का रखें ख्याल
सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि सुबह-शाम मौसम में ठंड होने लगी है। ऐसे में ठंडी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। रात को सोते समय पंखा और एसी का इस्तेमाल करने से बचें। बीमार होने पर डॉक्टर से संपर्क कर दवाएं लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें