फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ख्ाफा ग्रामीण्ााों का का चढ़ा पारा

Tue, 12 Jan 2016 12:08 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरावा रोड पर कुम्हर मंडी पुलिया के पास लोगों ने सड़क पर दरी बिछाकर धरना प्रदर्शन कर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। समस्या के शीघ्र निराकरण के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका। जाम में काफी देर वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन


कस्बे के अंबेडकरनगर मोहल्ला में पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से लोग जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। मोहल्ले के लोगों ने कई बार नगर पंचायत और एसडीएम को समस्या से अवगत कराया, पर स्थायी समाधान नहीं हो सका। जलभराव की समस्या से त्रस्त मोहल्ले के लोगों ने सोमवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे कुम्हर मंडी पुलिया के पास सकरावा रोड पर सड़क पर ही दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए, जिससे जाम लग गया।

मोहल्ले के फिरोज अली, समशुल, बबलू, निसार, रानू, वकील, तौफीक, राशिद, अरशद, आमिर, गुड्डू अली, पप्पू आदि का कहना था कि कई बार शिकायत करने के बाद भी मोहल्ले के लोगों को इस समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। परेशान होकर उन लोगों ने यह कदम उठाया। सकरावा रोड पर जाम की सूचना मिलते ही एसओ रजनेश कुमार चौहान मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान ताहिर अली उर्फ लल्ला बाबू भी मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष और उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या को अफसरों से मिलकर शीघ्र निराकरण कराया जाएगा। इस आश्वासन के बाद करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका।

उधर, नगर पंचायत की अध्यक्ष कांती देवी यादव का कहना है कि मोहल्ला अंबेडकरनगर में जलभराव की समस्या का मूल कारण वहां पीडब्ल्यूडी द्वारा बनवाई गई पुलिया है। विभाग ने सही ढंग से पुलिया नहीं बनवाई। जिसके कारण मोहल्ले के लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। हालांकि, उन्होंने कई बार पानी निकालने की नगर पंचायत द्वारा व्यवस्था कराई। इसके बावजूद भी वह अपने स्तर से इस समस्या के स्थायी समाधान के प्रयास में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें