फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराकर खाई में गिरी बाइक, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शादी समारोह में शामिल होने के बाद निकले तीन युवकों की बाइक रविवार देररात पेड़ से टकराकर खाई में गिर गई। हादसे में दूल्हे के भाई व भांजे ने दम तोड़ दिया। तीसरे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने फौती सूचना के आधार पर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। इस हादसे से शादी वाले दोनों घरों में गम का माहौल हो गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली इलाके के डालेपुर में रहने वाले हरिश्चंद्र के बड़े बेटे लवकुश की शादी पीरनपुर्वा कुसुमखोर में तय हुई थी। दूरी करीब 12 किमी है। रविवार को दरवाजे पर बरात पहुंच गई। पड़ोस में रहने वाले रिश्ते के भाई मिथुन ने बताया कि डीजे तब तक नहीं आया है। तब रात के करीब साढ़े दस बज रहे थे। ऐसे में दूल्हे के भाई मानू कश्यप(17), भांजे रंजीत (28) व गांव के प्रशांत कुमार(20) एक ही बाइक से डीजे वाले को देखने के लिए निकले। बताते हैं कि इनकी बाइक करीब आठ किमी तक निकल आई। गुगरापुर ब्लाक के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर खाई में गिर गई। तीनों की चीखें और बाइक गिरने की तेज आवाज से कुछ दूरी पर मक्का के खेत में पानी लगा रहे किसान घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। किसानों में से एक ने मानू को पहचान लिया। इसके बाद किसी तरह परिवार को सूचना दी गई।
परिवार वाले रात करीब बारह बजे और पुलिस देररात एक बजे पहुंची। तीनों को खासी मुश्किल से बाहर निकाला गया। मानू और रंजीत की मौत हो चुकी थी। प्रशांत की नब्ज चल रही थी। इससे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां हालत गंभीर हुई बनी है। इनके पास से पुलिस को हेलमेट नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि अगर सिर पर हेलमेट होता तो शरीर में चोट लगती, जान बच जाती। रंजीत तिर्वा के रामपुर निवादा निवासी शिवकुमार का बेटा था। सीओ शिव प्रताप सिंह का कहना है कि पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। घायल को इलाज के लिए पहुंचाया गया। परिवार की फौती सूचना पर पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
विज्ञापन

जल्दी-जल्दी हुईं भांवर
मानीमऊ। घटनास्थल पर तीनों युवक करीब दो घंटे तक पड़े रहे। किसानों के आवाज सुनने के बाद भी इनके करीब तक पहुंचने और पहचानने में करीब साढ़े 11 बज गए थे। इसके बाद ही परिवार को सूचना दी जा सकी। वहीं हादसे का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बरात में भी अफरातफरी मच गई। जल्दी-जल्दी भांवर का कार्यक्रम हुआ। दूल्हे के भाई और भांजे की मौत से दोनों ही परिवारों में गम का माहौल है। मानू परिवार में पांचवें नंबर का बेटा था। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें