फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर झूलता मिला फल विक्रेता का शव

विज्ञापन
रोते बिलखते मृतक के परिजन। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। रात को घर से लापता हुए फल विक्रेता का शव सुबह पेड़ पर झूलता मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सुक्खापुर्वा गांव निवासी आकाश (20) पुत्र मेवाराम तिर्वा कस्बे में गांधी चौराहे पर फल की ठेली लगाता था। गुरुवार रात करीब 10 बजे वह ठेली लेकर घर लौटा था। खाना खाने के बाद घर से लापता हो गया। परिवार के लोगों ने उसे तलाश किया। पता नहीं चला।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक पेड़ पर शव देखा। फांसी के फंदे पर शव झूलता देखकर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाल टीपी वर्मा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें