फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ंजा न बनने पर पोलियो टीम को खदेड़ा

Fri, 30 Sep 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
पोलियो टीम सदस्यों को खदेड़ते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
विकास खंड तालग्राम के ग्राम ढिपारा में विकास कार्य न होने से नाराज ग्रामीणों ने बच्चों की पोलियो खुराक का बहिष्कार कर दिया। गांव में पोलियो वैक्सीन पिलाने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने गांव के बाहर खदेड़ दिया। पर्यवेक्षक की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर ने समझाने का प्रयास किया। बाद में ग्रामीणों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन गुरसहायगंज से आए डा. नीरज को दिया।

 शुक्रवार की सुबह नौ बजे ढिपारा गांव में पोलियो खुराक पिलाने पहुंची टीम संख्या 78 के स्वास्थ्य कर्मचारी हृदेश कुमारी, आंगनबाड़ी सहायिका सरिता, स्वयंसेवी अर्पित जैसे ही गांव पहुंचे, तो गुस्साए ग्रामीणों ने टीम को परिषदीय स्कूल के रास्ते पर रोक दिया। ग्रामीणों ने पोलियो टीम से स्कूल तक खड़ंजा न होने की बात कही। बिना खड़ंजा निर्माण के पोलियो खुराक न पिलाने की जिद शुरू कर दी। इस दौरान टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन ग्रामीण उग्र हो गए। ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए टीम को गांव से बाहर निकाल दिया। टीम के सदस्यों ने पर्यवेक्षक शिवकेश को मामले की सूचना दी। शिवकेश ने एमओआईसी से लेकर उच्चाधिकारियों को पोलियो बहिष्कार किए जाने की जानकारी दी। पोलियो बहिष्कार की सूचना पर गुरसहायगंज से आए डा. नीरज ने ग्रामीणों को बच्चों के स्वास्थ्य की बात कह दुहाई दी लेकिन ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीण अपनी जिद पर डटे रहे। ग्रामीण निसार, फिरोज, मोमिन, मुबारक खान, आमिर, नसरीन, नौशाद, रज्जाक, आसिम, फैज, युनूस, सरसुद्दीन, साबरीन, अफरुद्दीन, शाबीना, इ्स्लाम समेत आधा सैकड़ा लोगों ने मांग को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन डाक्टर को दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें