फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवनभर अन्याय के खिलाफ लड़े परशुराम

Mon, 20 Apr 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
नदसिया गांव में सपाइयों ने भगवान परशुराम की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। इस दौरान गांव वालों की मांग पर नदसिया में भगवान परशुराम का मंदिर बनवाने का भरोसा दिलाया। यहां वक्ताओं ने भगवान परशुराम की महिमा का बखान किया और उनके बताए रास्ते पर चलने की बात कही।
विज्ञापन


प्रधान मंजूलता द्विवेदी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक अनिल दोहरे ने किया। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह ने कहा कि परशुराम जी ने हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ते रहे। सभी को परशुराम के आदर्शों को जीवन में अपनाना चाहिए। सपा नेता रामतीर्थ दुबे ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला। बताया कि परशुराम क्षत्रिय विरोधी नहीं थे। बल्कि उन्होंने सदैव अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी।

इस मौके पर पूर्व प्रधान राम नरेश द्विवेदी ने गांव में एक भगवान परशुराम का मंदिर बनवाने की मांग की। सपा नेता जय कुमार तिवारी बउअन ने नदसिया में भगवान परशुराम का मंदिर निर्माण के लिए एक लाख रुपये, संतोष चतुर्वेदी ने 11 हजार रुपये देने का आश्वासन दिया। प्रधान पति गणेश द्विवेदी ने वक्ताओं के प्रति आभार जताया और कहा कि भगवान परशुराम के मंदिर निर्माण के लिए जल्द ग्रामसभा में जमीन उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन


समारोह में सपा जिलाध्यक्ष मुन्ना दारोगा, कोषाध्यक्ष कैश खां शरद द्विवेदी, राजनरायन द्विवेदी, विनोद मिश्रा, सत्यप्रकाश द्विवेदी, श्रीकृष्ण सिंह चौहान, मौजीलाल वर्मा, प्रदीप द्विवेद आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामसरन मिश्रा ने की।

राम चरित मानस पाठ हुआ
कान्यकुब्ज संस्था के तत्वावधान में बाबा कालेश्वरनाथ मंदिर शिखाना में दो दिवसीय भगवान परशुराम जयंती समारोह का शुभारंभ श्रीराम चरित मानस पाठ से हुआ। कार्यक्रम के दौरान भगवान परशुराम, मां पार्वती, मां काली, नृसिंह भगवान, कालभैरव आदि विग्रहों का भव्य श्रृंगार अविनाश दुबे ने किया। आचार्य प्रकाश चंद्र मिश्रा ने विधिविधान के साथ वेद मंत्रोच्चार किया। निहालेश्वर मिश्रा ने पूजा अर्चना कराई। गोपी श्याम शुक्ल, कमलाशंकर दुबे, रवी शुक्ला, बउआलाल, बालकृष्ण अवस्थी, प्रभाकर आदि श्रद्धालुओं ने रामचरित मानस पाठ किया। संस्था के अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर 22वां सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार व विचार गोष्ठी 21 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें