फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडबाल में पैरा-12 की टीम विजयी

Mon, 02 Nov 2015 12:15 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कालेज में एरीना-15 के तहत चल रही खेलकूद प्रतियोगिताओं में रविवार को पैरा-12 व पैरा-13 की टीमों के मध्य हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पैरा-12 की टीम ने 5-2 से मैच जीत लिया।
विज्ञापन


पैरा-12 टीम की कप्तानी सरोज विंद ने की। उनकी टीम में हिमांशु यादव, अजीत भाष्कर, शिव कुमार, रवी, शांतनु, गौरव, जानसन, कुलदीप व सोनू शामिल थे। इसी तरह पैरा-13 की टीम के कैप्टन विक्रम रहे, उनकी टीम में रवींद्र, गौरव, स्वतंत्र, बीपी, आत्माराम, अतुल, अभिषेक, बीजी, अनिल व अनुराग शामिल थे।

टीम के रेफरी, डा. संजीव त्रिपाठी, डा. फहद, डा. शरीफ और आलोक कुमार मैदान पर मौजूद थे। करीब 70 मिनट तक चले इस मैच में पैरा-12 की टीम ने पांच गोल दागे। जवाब में पैरा-13 की टीम महज दो गोल ही कर सकी। दूसरा मैच पैरा-12 व पैरा-15 की क्रिकेट टीमों के मध्य हुआ। 15-15 ओवर के हुए इस मैच में पैरा-12 की टीम ने 22 रनों से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें