फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोटी कटने की अफवाह से फैली दहशत

Fri, 04 Aug 2017 11:44 PM IST
कन्नौज
विज्ञापन
चोटी कटी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

छिबरामऊ।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बाद अब मध्य क्षेत्र में भी चोटी कटने की अफवाह फैल चुकी है। जिससे कई गांवों में दहशत फैली हुई है, लोग जागकर रात काट रहे हैं। नादेमऊ में चोटी कटने के बाद एक महिला बेहोश हो गई, तो कंसुआ में भी एक महिला की चोटी कट गई। वहीं ग्राम कसावा में लोग घरों के बाहर हल्दी की थाप और नीम की पत्तियां लगा रहे हैं।  
विज्ञापन

नादेमऊ प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में सबाना बेगम पत्नी खलील अली दरवाजे पर बकरी चरा रही थीं, अचानक उनकी चोटी कटकर नीचे गिर गई। जैसे ही उन्होंने देखा वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ीं। आस-पास मौजूद लोगों ने होश में लाने का प्रयास किया। सूचना पाकर नादेमऊ चौकी इंचार्ज एमपी सिंह मौके पर पहुंची। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया कि यह सिर्फ अफवाह है। इस पर ध्यान न दिया जाए। वहीं, खडिनी प्रतिनिधि के अनुसार कंसुआ गांव में एक महिला खेतों से घर लौट रही थी अचानक रास्ते में उसकी चोटी कट गई। इस घटना से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। कसावा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ग्राम त्योर में दो महिलाओं की चोटी कटने के बाद क्षेत्र में दहशत फैली हुई है। लोग अपने घरों के बाहर नीम की पत्तियां बांध रहे हैं, जबकि महिलाएं हल्दी की थाप लगा रही हैं। इस संबंध में सीओ श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि चोटी कटने खबर महज अफवाह है, जो लोग ऐसी अफवाह फैला रहे हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी थाना प्रभारियों को अफवाह फैलाने वालों को चिह्ंित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें