कन्नौज। जिला पंचायत सदस्य पद के लिए घमासान देखते हुए सपा ने दो स्वतंत्र सीटों पर सहमति बना ली। यहां अधिक दावेदार होने से सीटों को स्वतंत्र घोषित किया गया था। इसके साथ ही दो सीटों पर प्रत्याशी बदल दिए गए। बुधवार को तीसरी संशोधित सूची जारी की गई है।
सपा जिलाध्यक्ष कलीम खां ने बताया कि सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठ कर दो स्वतंत्र सीटों पर प्रत्याशी की सहमति बन गई। वार्ड 11 तालग्राम तृतीय सीट पर पार्टी ने ममता कनौजिया को प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह वार्ड 28 उमर्दा षष्ठम सीट पर सरोजनी कुुशवाहा को प्रत्याशी बनाया गया। यह सीट भी स्वतंत्र थी। वहीं वार्ड छह जलालाबाद द्वितीय सीट पर बदलाव करते हुए सीमा कठेरिया और वार्ड 20 सौरिख एवं हसेरन सीट पर अनीता पाल को प्रत्याशी घोषित किया गया है।