फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पंचायती राज निदेशक ने आठ सचिव को दिया नोटिस

Sat, 05 Aug 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले का मुआयना करने आए पंचायती राज विभाग के निदेशक को गांव में गंदगी पसरी मिली। कलक्ट्रेट में विभाग की समीक्षा बैठक से पहले उन्होंने सदर ब्लॉक के उदैतापुर गांव का जायजा लिया। गंदगी देखकर नाराजगी जताई। तत्काल साफ-सफाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन




पंचायती राज विभाग के निदेशक प्रमोद कुमार उपाध्याय शनिवार की दोपहर सदर ब्लॉक के उदैतापुर गांव पहुंचे। पूरे गांव का जायजा लिया। इस दौरान गांव के तालाब किनारे गंदगी का अंबार दिखने पर नाराजगी जताई। तालाब की भी सफाई को कहा। इसके बाद रिसोर्स रिकवरी सेंटर का निरीक्षण किया। वहां पर वर्मी कंपोस्ट की 300 रुपये की खाद बिक्री कराई। जलालाबाद ब्लॉक के अनौगी में निर्माणाधीन प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण कर जल्द से जल्द निर्माण करने के निर्देश दिए। दोपहर बाद कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां गांधी सभागार में जिले भर के प्रधान, सचिव और कंसलटेंट इंजीनियर के साथ बैठक की। इस दौरान जिले को 49 ग्राम पंचायतों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत कराए जा रहे काम की समीक्षा की। लापरवाही पर आठ सचिवों को चेतावनी देते हुए उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने गंगा किनारे बसे 20 गांवों में जल्द से जल्द कार्य करने के निर्देश दिए हैं। बताया कि जिले से पांच प्रधान, पांच सचिव, जिला कंसलटेंट और डीपीआरओ श्रावस्ती जनपद जाकर मॉडल गांवों को देखें। इसके बाद यहां आकर अपनी पंचायत में काम कराएं। उन्होंने सचिवों को लैपटॉप भी बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें