फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: चिलचिलाती धूप में जमानत राशि जमा करने के लिए लगी लंबी कतारें, कोविड नियमों की उड़ी धज्जियां

Mon, 05 Apr 2021 07:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित स्टेट बैंक सरायमीरा में चालान जमा करने को लेकर धूप में खड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज शहर में एसबीआई की तीन शाखाएं है। जिला प्रशासन ने चालान धनराशि जमा करने के लिए एक ही शाखा को अनुमति दी। इससे हालात बहुत ही खराब दिखे। चालान धनराशि जमा करने को लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा, तो पुलिस कर्मियों को उन्हें संभालना मुश्किल पड़ गया।
विज्ञापन


कड़ी धूप से बचाने के भी कोई इंतजाम नहीं थे। लिहाजा लोग भीषण गर्मी व धूप से परेशान रहे। सड़क पर भी जाम लगा। कोविड नियम भी दरकिनार दिखे। शहर में भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तीन शाखाएं है। इसमें जीटी रोड मेन ब्रांच है, जबकि दूसरी नगर पालिका के पास व तीसरी मकरंदनगर में है।

जिला प्रशासन ने सिर्फ एक बैंक शाखा पर चालान धनराशि जमा करने के आदेश कर दिए। सोमवार सुबह 10 बजने से पहले जीटी रोड स्थित एसबीआई की मेन ब्रांच के बाहर दावेदारों का भीड़ लग गई। यह लाइन करीब 300 मीटर लंबी हो गई। इससे हालत बिगड़ गए। बैंकों के बाहर लाइन से जीटी रोड पर पल-पल जाम लगने लगा। इससे पुलिस समेत यातायात पुलिस के पसीने छूट गए। भीषण गर्मी में दावेदरों का बुरा हाल हो गया। उन्होंने कई घंटे में लाइन में लगकर चालान धनराशि जमा की।
विज्ञापन


बढ़ जाते काउंटर तो नहीं बिगड़ते हालात 
बैंक ने चालान धनराशि जमा करने के लिए बैंक में दो काउंटर खोल थे। इसमें एक महिला व दूसरे पुरुष का था। इसकी वजह सह लाइन लंबी हो गई। अगर अधिक काउंटर होते तो कम समय में अधिक से अधिक लोगों की चालान धनराशि जमा हो जाती। वहीं बैंक के बाहर छाया का प्रबंध न होने से दावेदरों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। लोगों ने धूप से बचने के लिए गमछा व हेलमेट पहनकर धूप का बचाव किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें