फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलायन कर रहे लोगों को लेकर फिर आईं रोडवेज बसें

विज्ञापन
कन्नौज डिपो की बस की छत पर बैठ कर जाते दिल्ली से लौटे यात्री। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। कोरोना के खौफ से लोगों का पलायन सोमवार को थमने के बाद मंगलवार को फिर दिखा। दिल्ली से कानपुर और लखनऊ के लिए बसें सवारी ले गईं। सीटें फुल होने से बड़ी संख्या में यात्री खड़े रहेे। बस की छत पर बैठकर भी यात्रा की गई।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद भी बाहरी प्रांतों से लोगों का आना जाना बंद नहीं हुआ है। मंगलवार को भी यात्री रोडवेज बसों से निकले। बस में सीट नहीं मिली तो छत पर बैठ कर रास्ता तय किया। कन्नौज डिपो की बस से लोग कानपुर पहुंचे। जिला अस्पताल में यात्रियों की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम को जिला अस्पताल के ओपीडी गेट पर लगा दिया गया है। मंगलवार को एक सैकड़ा से अधिक लोग जांच कराने जिला अस्पताल पहुंचे। लॉकडाउन के चलते शहर के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। इमरजेंसी में दवा या अन्य सामान लेने के लिए लोग निकले। मेडिकल स्टोरों पर भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें