फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्षी विहार में लौटेगी रौनक, नलकूप से भरी जाएंगी झील

विज्ञापन
लाख बहोसी पक्षी विहार का निरीक्षण करते डीएम राकेश कुमार मिश्रा और एसपी प्रशांत वर्मा। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। लाख बहोसी पक्षी विहार में जल्द रौनक लौटेगी। डीएम ने सूखी झीलों को गहरा कर नलकूप के जरिए पानी भरने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा वन विभाग के अधिकारियों को बर्ड फ्लू को लेकर भी अलर्ट किया है।
विज्ञापन

गुरुवार को इंदरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लाख बहोसी पक्षी विहार का डीएम राकेश कुमार, एसपी प्रशांत वर्मा ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। रेंजर सुशील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि निचली गंग नहर से इस बार झीलों में पानी नहीं आया। इससे विदेशी पक्षियों की आमद कम रही। पर्यटक भी कम पहुंच रहे हैं। इस पर डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत छिबरामऊ को अंडर ग्राउंड केबल डालकर दो नलकूप लगवाने के निर्देश दिए। इससे कि बिजली केबल से पक्षियों को नुकसान न पहुंच सके।
विज्ञापन

वहीं अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई को पक्षी विहार की झीलों को गहरा कर नलकूप लगवाने के बाद पानी से भरने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें