फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पेंटर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। दुकान से घर जा रहे बाइक सवार युवक को मंगलवार की देर रात ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजन में चीख9 पुकार मच गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के परस पुर गांव निवासी राजेश कुमार (55) तिर्वा कस्बे स्थित एक फर्नीचर की दुकान पर कार पेंटर का काम करता था। देर शाम दुकान से तिर्वा कन्नौज मार्ग से बाइक से घर वापस जा रहा था। जैसे ही बाइक सवार कोतवाली क्षेत्र के बहादुर पुर गांव के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को मोर्चरी में रखवा दिया ।कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें