फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: हाईवे पर वाहन की टक्कर से पेंटर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमपुर। सड़क पार करते समय शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से पेंटर की मौत हो गई। पूरी रात डिवाइडर पर शव पड़ा रहा है। शनिवार की सुबह जानकारी होने पुलिस ने शव सौ शैया अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया। शिनाख्त के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन



ग्राम रामखेड़ा स्थित मैदा मिल के सामने नेशनल हाइवे के डिवाइडर पर ग्रामीणों ने युवक का शव पड़ा देखा। चौकी इंचार्ज नीरज शर्मा ने मामले की जानकारी कोतवाल विष्णुकांत समेत अन्य उच्चाधिकारियों को देते हुए शिनाख्त का प्रयास किया। रामखेड़ा गांव के लोगों ने शव की शिनाख्त ठठिया क्षेत्र के उमर्दा विकास खंड के ग्राम कुड़िना निवासी शिवपाल राजपूत (42) के रूप में की।
बताया गया कि शिवपाल 15 दिन पहले ग्राम रामखेड़ा में ठेके पर पुताई करने आया था। रात में रामखेड़ा गांव के बाहर स्थित मैदा मिल के सामने नेशनल हाईवे पार करते समय वह वाहन की चपेट में आ गया। पुलिस कर्मी व ग्रामीण हादसे के बाद अत्यधिक रक्तस्राव से मौत होने की आशंका व्यक्त कर थे। जानकारी होने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। पत्नी कुसुमा, बेटी खुशी, पुत्र आशीष व बृजकिशोर समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें