फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पेंटर ने कमरे में फंदा लगाकर दी जान

Tue, 26 Dec 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर की कांशीराम कॉलोनी निवासी पेंटर ने कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने खिड़की का कांच तोड़कर कमरे में घुसे।
विज्ञापन



नगर की कांशीराम कॉलोनी निवासी तस्लीम (28) पेंटिंग का काम करता है। सोमवार को उसने खुद को कमरे में बंदकर रस्सी से फंदा लगा लिया। दोपहर तक बाहर न निकलने पर परिजनों ने जब खिड़की से झांका तो वह फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने खिड़की का कांच तोड़कर तस्लीम को बाहर निकाला और सौ शैया अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि उसकी शादी छह साल पहले अकरमाबाद निवासी आसमीन के साथ हुई थी। उसके दो बेटियां थीं। वह अपने छह भाइयों में सबसे बड़ा था। पत्नी किसी कार्य से अपने मायके गई थी। अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवाकर सूचना पुलिस को दे दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें