फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा श्रमिकों का भुगतान रिलीज

Tue, 20 Dec 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
रुपये
विज्ञापन
मनरेगा श्रमिकों के लिए राहत भरी खबर है। चार माह से भुगतान के लिए भटक रहे ग्रामीणों को जल्द ही बकाया धनराशि मिल सकेगी। मनरेगा योजना के लिए धनराशि रिलीज कर दी गई है। सीडीओ उदयराज यादव ने समस्त खंड विकास अधिकारियों व मनरेगा कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वह एमआईएस फीडिंग तत्काल पूर्ण कर बकाया भुगतान करा लें।
विज्ञापन


चार माह से मनरेगा श्रमिकों को भुगतान नहीं मिला है। जिले में 93709 जॉब कार्ड धारक हैं। मनरेगा में काम करने वाले करीब 34 हजार श्रमिकों का बकाया है। इसके अलावा सामग्री का भी बकाया चल रहा है। श्रमिकों के लिए करीब 185.92 व सामग्री के लिए 58.18 की आवश्यकता है।

बकाया में सबसे अधिक उमर्दा विकास खंड का है। मनरेगा के बकाया भुगतान के लिए पूरे प्रदेश के लिए श्रमिकों के लिए 300 करोड़ व लेबर बजट के लिए 670 करोड़ रुपये रिलीज हुआ है। सीडीओ ने कहा कि सभी खंड विकास अधिकारी एमआईएस फीडिंग पूर्ण कराकर धनराशि प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें