फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन रही होड़, 8312 नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहले दिन नामांकन के लिए होड़ रही। ग्राम प्रधान, क्षेत्र व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए रात तक नामांकन हुए। शाम पांच बजे तक ब्लाक परिसर में घुसने वालों के रात तक नामांकन स्वीकार किए गए। जिले में ग्राम प्रधान के 499 पदों पर 4126, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 676 पदों पर 2377 और ग्राम पंचायत सदस्य के 6327 पदों पर 1809 ने नामांकन किया।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में चारों पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया बुधवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। जिला पंचायत सदस्य के लिए जिला पंचायत कार्यालय में नामांकन कराया गया। यहां नामांकन के लिए दो काउंटर बने थे। पहले काउंटर पर वार्ड नंबर एक से लेकर 16 तक व दूसरे काउंटर पर वार्ड नंबर 17 से 28 तक पर्चे लिए गए। आरओ व सीडीओ आरएन सिंह ने समय-समय पर निरीक्षण कर अफसरों को निर्देश दिए। इसी तरह जिले के आठों ब्लाकों में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर नामांकन करने की होड़ रही।
विज्ञापन

नामांकन की ब्लाकवार सूची
ब्लाक प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम पंचायत सदस्य
कन्नौज 709 263 180
जलालाबाद 172 165 472
गुगरापुर 203 145 83
उमर्दा 800 425 375
सौरिख 604 401 96
हसेरन 357 271 173
छिबरामऊ 747 419 250
तालग्राम 534 288 180
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें