फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली पत्नी को दिया तलाक, दूसरी से छिपाकर की तीसरी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पहली पत्नी को तलाक देने के बाद युवक ने दूसरी शादी कर ली। करीब तीन माह पहले युवक रोजगार की तलाश में कानपुर गया था। यहां एक युवती से प्रेम-संबंध हो गए। इसके बाद दूसरी पत्नी से छिपाकर तीसरी शादी कर ली। उसे घर ले आया। दूसरी पत्नी के विरोध करने पर उसे पीटकर बेटे के साथ निकाल दिया
विज्ञापन

मामला सदर कोतवाली के इनायतपुर गांव का है। यहां 38 वर्षीय एक व्यक्ति ने 13 साल पहले अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था। इसके बाद 25 वर्षीय महिला से दूसरी शादी कर ली थी। उससे एक बेटा भी हुआ। तीन माह पहले वह काम की तलाश में कानपुर चला गया था। यहां एक महिला से प्रेम-संबंध होने के बाद तीसरी शादी कर ली। तीन नवंबर को वह महिला को लेकर इनायतपुर पहुंचा। दूसरी पत्नी के विरोध करने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। गुरुवार को पत्नी मायके के लोगों के साथ पहुंची तो उसे फिर से पीट कर घर से निकाल दिया। जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दूसरी पत्नी ने कोतवाली पहुंच कर पति के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए पति को हिरासत में लेकर थाने ले आई। यहां करीब दो घंटे चली पंचायत के बाद युवक ने दोनों पत्नियों के अलग-अलग स्थान पर रहने की बात कही। इस पर दोनों पत्नियों को सहमति जताते हुए आपस में समझौता कर लिया। कोतवाल विकास राय ने बताया कि समझौता हो गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें