फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले टीका लेने वाले बनेंगे ब्रांड एंबेसडर

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय में डोज लेने वाले कर्मचारियों की सूची देखते कोल्ड चेन प्रभारी इरशाद बेग और दीपक र? - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। पहले टीका लेने वाले स्वास्थ्य कर्मी कोरोना वैक्सीनेशन के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को कोरोना टीका लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

राजनीतिक लाभ के लिए कुछ लोगों ने समाज में कोरोना वैक्सीन को लेकर अफवाह फैला दी है। इससे लोगों में भ्रम की स्थिति है। इससे शासन ने अहम फैसला लिया है। पहले चरण में टीका लगवाने वाले युवा स्वास्थ्य कर्मचारियों और अधिकारियों की ब्लाक स्तर पर ब्रांड एंबेसडर टीम गठित की जाएगी। टीम में शामिल लोग दूसरों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे। यह टीकाकरण के फायदे बताएंगे। पंफलेट, पोस्टर भी बांटेंगे। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि टीकाकरण के बाद सभी ब्लाकों में ब्रांड एंबेसडर टीम का गठन किया जाएगा। टीम के सदस्य लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाने के बाद भी लगाना पड़ेगा मास्क
कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद भी सतर्कता बरतनी होगी। मास्क लगाना होगा। सामाजिक दूरी का पालन करना भी जरूरी होगा। इससे कि संक्रमण से बचाव हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें