फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन टूटा हौसला, 2880 छात्र छोड़ गए परीक्षा

विज्ञापन
एसबीएस कालेज में सीसीटीवी कैमरा देखते जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड परीक्षा में पहले दिन हाईस्कूल के हिंदी प्रश्नपत्र की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा हुई। परीक्षार्थियों को मुख्य गेट पर तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। हालांकि किसी भी केंद्र पर कोई परीक्षार्थी अनुचित साधनों के प्रयोग में नहीं पकड़ा गया। जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट व उड़नदस्ता टीमें परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करती रहीं। उड़नदस्ता टीमों ने कुछ केंद्रों पर अपनी निगरानी में कापियों को सील कराया। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को जांचा।
विज्ञापन

हाईस्कूल के हिंदी प्रश्नपत्र में पंजीकृत 26841 छात्र-छात्राओं में से 23961 ने परीक्षा दी। 2880 ने परीक्षा छोड़ दी। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लिया। सीसीटीवी देखे। शहर के मुस्लिम मोहम्मदिया इंटर कालेज, केके इंटर कालेज, एसडी गर्ल्स इंटर कालेज, एसबीएस इंटर कालेज का निरीक्षण किया। एसडी गर्ल्स इंटर कालेज के सामने मौजूद फोर्स के हाथ में डंडा न होने पर पुलिस अधीक्षक ने कड़ी नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सीसीटीवी की रिकार्डिंग एक सप्ताह तक सुरक्षित रखी जाए। किसी भी कक्ष निरीक्षक के पास मोबाइल फोन नहीं होना चाहिए।
प्रवेश पत्र दिलाने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने राजेंद्र प्रसाद इंटर कालेज इंदरगढ़ की इंटरमीडिएट की छात्रा अंजली श्रीवास्तव को प्रवेश पत्र दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

नशे में मिला केंद्र व्यवस्थापक
माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में दो केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ शिकायत मिलने पर दूसरे को लगाया गया। इनमें एक केंद्र व्यवस्थापक के शराब के नशे में होने की शिकायत मिली थी। डीआईओएस राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि कृपाल सिंह इंटर कालेज बिरौली के केंद्र व्यवस्थापक की स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने शिकायत की थी। मौके पर पहुंचकर जांच की गई। मामला सही पाए जाने पर कार्यमुक्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर ब्रजभूषण हजेला इंटर कालेज के महेश पाल को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। प्रबंधक को शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। स्वामी भजनानंद इंटर कालेज में केंद्र व्यवस्थापक का कार्य संतोषजनक नहीं पाए जाने पर जोनल मजिस्ट्रेट शैलेष कुमार के निर्देश पर कार्यमुक्त कर दिया गया। उनके स्थान पर सूफियान अहमद को केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है।
सचल दलों ने देखे पच्चीस केंद्र
पहले दिन पांच उड़नदस्ता टीमों ने 25 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उड़नदस्ता प्रभारी जसोदा मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य शिवमोहन कुशवाहा ने भगवान गौतम बुद्ध कालेज रूपपुर में परीक्षा खत्म होने के बाद कापियों को अपने सामने सील कराया।
वेब कास्टिंग से हुई मानीटरिंग
नकल विहीन परीक्षा कराए जाने के लिए पहली बार वेब कास्टिंग की तहसील सदर के एनआईसी में व्यवस्था की गई। यहां से सभी केंद्रों पर नजर रखी गई। कहीं भी ऐसा कुछ पकड़ में नहीं आया। कलक्ट्रेट में खोले गए कंट्रोल रूम में भी पहले दिन कोई शिकायत नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें