फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नवंबर से 22 केंद्रों पर होगी धान खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में एक नवंबर से धान की खरीद होगी। इसकी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। 22 केंद्रों के माध्यम से होने वाली धान खरीद के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। इस वर्ष 34 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

जिले के किसानों से सरकारी दर पर धान खरीदने के लिए केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। केंद्र पूर्व की तरह होंगे। रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों के धान की खरीद की जाएगी। जिन किसानों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वह सरकार को धान नहीं बेच सकेंगे। सरकार ने अगले वर्ष की तुलना में धान के दाम भी अधिक कर दिए हैं। इस वर्ष कामन धान 1815 रुपये प्रति क्विंटल व ए ग्रेड का धान 1835 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। किसान को धान को वाहन से उतारने व छानने के लिए 20 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अतिरिक्त दिए जाएंगे। आरटीजीएस के माध्यम से किसानों को बैंक खाते में भुगतान किया जाएगा।
बटाईदार को धान बेचने का मिला अधिकार
कन्नौज। इस बार बटाईदार को भी धान बेचने का अधिकारी दिया गया है। बटाईदार को उस किसान से सहमति पत्र लेना होगा, जिसके खेत में उसने बटाई पर धान की फसल उगाई है। इसके बाद वह रजिस्टेशन कराकर सरकारी धान खरीद केंद्र पर बिक्री कर सकता है।
विज्ञापन

धान की खरीद लक्ष्य के सापेक्ष कराने का प्रयास किया जाएगा। इसको लेकर केंद्र प्रभारियों को अपर जिलाधिकारी निर्देश दे चुके हैं। लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- सरवेंद्र सिंह, डिप्टी आरएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें