तिर्वा। तहसील क्षेत्र के खानपुर गांव में सरकारी जमीन पर खड़ी फसल की कटाई किसानों के भारी विरोध के चलते रोक दी गई है। एसडीएम के निर्देश पर जमीन की पैमाइश शुरू कर दी गई है। राजस्वकर्मियों की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
छह नवंबर से खानपुर गांव में एक हजार बीघे जमीन को कब्जा मुक्त कराने का अभियान चल रहा है। अधिकारियों की मानें तो करीब छह सौ बीघे धान की कटाई हो चुकी है। अधिकारियों की इस कार्रवाई का किसान और सपा नेता लगातार विरोध कर रहे हैं। कुछ किसानों ने जमीन के पट्टे होने पर धान की फसल करने की बात कही है। उधर, एसडीएम उमाकांत तिवारी ने बताया कि किसानों की समस्याओं को देखकर धान की कटाई रोक दी गई है। मंगलवार को राजस्व टीम ने भूमि की पैमाइश कराने के निर्देश दिए। रिपोर्ट आने के बाद फसल कटाई आदि की प्रक्रिया फिर शुरू होगी।