फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की टंकी पर चढ़कर बोला, नहीं मिल रहा राशन, एक घंटे तक टंकी पर चढ़ा रहा, समझाने पर उतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। युवक पानी की टंकी पर चढ़कर राशन दिलाने की मांग करने लगा। उसे नशे में देख पुलिस व प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। एसडीएम, तहसीलदार ने समझाकर नीचे उतरवाया। एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली इलाके के बहादुरपुर गांव के प्रेमचंद की पत्नी का नाम रमादेवी है। पांच बच्चे रीतू, निशा, काशनी, हेमंत व हिमांशु हैं। पत्नी के नाम पात्र गृहस्थी का कार्ड है। कार्ड में सात यूनिट दर्ज हैं। प्रेमचंद का आरोप है कि तीन माह से राशन न मिलने से परेशान हैं। मंगलवार की दोपहर तीन बजे के करीब वह तहसील पहुंचे। यहां पानी की टंकी पर चढ़ गए। राशन की मांग करते लगे। हंगामा देख भीड़ जुट गई। एसडीएम जयकरन, तहसीलदार अनिल कुमार सरोज, नायब तहसीलदार मोहित लाल वर्मा समेत तहसील के वकील मौके पर पहुंच गए। समझा बुझाकर नीचे उतारा गया। युवक ने बताया कि कोटेदार मशीन पर अंगूठा लगवा लेता है। तीन माह से राशन नहीं दे रहा। कई बार 1076 के साथ पूर्ति कार्यालय में शिकायत की। राशन नहीं मिला।
एसडीएम ने पत्नी व बच्चों को बुलाकर मामले की जानकारी ली। पत्नी रमादेवी ने बताया कि राशन नहीं मिला। एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक को बुलाकर मामले की जांच कर पीड़ित को राशन दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें