फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन, नलकूप की स्थापना के लिए नौ दिन से चल रहा है आंदोलन

विज्ञापन
अर्द्धनग्न होकर क्रमिक अनशन पर बैठे बहवलपुर के लोग। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। नलकूप लगवाने के लिए आंदोलन कर रहे बहवलपुर के लोगों ने नौवें दिन अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। वहीं रघुनाथ मेमोरियल सोसाइटी के पदाधिकारियों ने अनशनकारियों का समर्थन करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सभासद प्रतिनिधि हरिशरण शाक्य के नेतृत्व में नलकूप के लिए बहवलपुर स्थित गमा देवी मंदिर परिसर में क्रमिक अनशन चल रहा है। हरिशरण ने कहा कि बहवलपुर में कई सालों से पेयजल का संकट है। लोग आसपास के घरों में लगे सबमर्सिबल से पानी लेकर गुजारा कर रहे हैं। दो वार्डों की करीब 14 हजार की आबादी मुश्किल में हैं। जिम्मेदार समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
आंदोलन के बावजूद सुनवाई न होने पर गुरुवार को हरिशरण, जयप्रकाश, अमित शाक्य, आर्यन शाक्य, अरुण सैनी, सोबरन शाक्य, रामप्रकाश शाक्य, किशनलाल, अशोक शाक्य, रामनरेश शाक्य व मुनीश्वरनाथ शुक्ला ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उधर, रघुनाथ मेमोरियल एजूकेशन सोसाइटी के सचिव अमरेंद्र पाल सिंह शाक्य ने पत्र देकर आंदोलन का समर्थन किया। सभासद अरुण कुमार उर्फ टिंकी यादव, नरेंद्र शर्मा, मनोज कुमार सिंह, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन, अवनीश कुमार, सोनू गुप्ता, जितेंद्र पाल, बबलू शाक्य, संजीव द्विवेदी, मोहनलाल वर्मा, गिरीश चंद्र दुबे, अयूब खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें