फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख रुपये व 10 तोला सोना न मिला तो बेघर किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। ससुरालीजनों ने पांच लाख रुपये व 10 तोला सोना न मिलने पर विवाहिता को जान से मारने का प्रयास किया। बाद में मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित पिता ने आरोपित पति समेत सात ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर रौनी निवासी इकबाल अली ने बताया कि पुत्री खुशबू की शादी कानपुर देहात के थाना मंगलपुर अंतर्गत वार्ड नंबर-17 शंकर रोड झींझक निवासी बकार अहमद से नौ अप्रैल 2017 में की थी। उन्होंने बताया कि शादी में खूब दान दहेज दिया था। करीब 16 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद ससुरालीजन पांच लाख रुपये व 10 तोला सोने की मांग करने लगे। अतिरिक्त दहेज देने से मना करने पर ससुरालीजनों ने खुशबू को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ससुरालीजनों ने 26 जून 2018 को खुशबू के साथ मारपीट कर दी। बेटी की ससुराल पहुंचने पर उनसे भी अभद्रता की गई। पंचायत के बाद सुलह हो गई।
आरोप है कि 17 अगस्त 2019 को ससुरालीजनों ने खुशबू को जान से मारने का प्रयास किया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। 15 से 20 दिन बाद उसकी हालत में सुधार आया। पिता ने बकार अहमद समेत देवर उरोज अहमद, सास परवीन, ससुर मुश्ताक, ननद हिना, निहगत, नंदोई सफीउद्दीन पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि एसआई को जांच सौंपी गई है। जांच के बाद आरोपितों को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें