फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी में पीएफ व एरियर में 18 लाख की हेराफेरी

Thu, 13 Jul 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
Fraud shimla
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग प्रथम में करीब 18 लाख के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। यह फर्जीवाड़ा कर्मचारियों के पीएफ व एरियर से संबंधित है। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्र ने विभाग के वरिष्ठ सहायक शैलेंद्र सिंह को नामजद करते हुए पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड प्रथम में कर्मचारियों ने पीएफ व एरियर भुगतान में गड़बड़ी की शिकायत की थी। इस पर विभागीय जांच की गई तो कर्मचारियों के भविष्य निधि, एरियर आदि का फर्जी हस्ताक्षर से भुगतान कराने की बात सामने आई। इस पर लोक निर्माण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्र ने विभाग के वरिष्ठ सहायक इटावा जिले के कालेपुर चौबिया निवासी आलोक कुमार पुत्र रविंद्रनाथ एवं चार अन्य पर करीब 18 लाख रुपये की हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को सदर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्र ने बताया कि आरोपी लिपिक आलोक कुमार को कुछ दिनों पहले विभाग में व्यवस्थापन लिपिक का चार्ज दिया गया था।

इस दौरान शैलेंद्र सिंह समेत पांच कर्मचारियों के खाते से पीएफ व अन्य मद का पैसा निकालने की बात सामने आई है। अन्य के बारे में जांच की जा रही है। पैसा निकलने, व किस-किस के हस्ताक्षर किए गए हैं, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा। उन्होंने मामले में कुछ अधिकारियों के शामिल होने से इनकार नहीं किया है। कोतवाल आमोद कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है। आरोपी लिपिक के सभी बैंक खातों पर धन निकासी की तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी जाएगी। आन लाइन ट्रांजिक्शन पर भी पुलिस नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें