फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक के प्रयास में भिड़े ट्रक, दो घायल

विज्ञापन
जीटी रोड पर पलटे पड़े ट्रक। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
तेराजाकेट(कन्नौज)। ओवरटेक के प्रयास में दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। एक ट्रक जीटी रोड के किनारे बने यात्री प्रतीक्षालय से टकराकर पलट गया। दूसरा मिठाई की दुकान में घुस गया। हादसे में ट्रक चालक व क्लीनर घायल हो गए। बीच सड़क पर ट्रक पलटने से करीब आधा घंटे तक यातायात अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन

रविवार रात गाजियाबाद से परचून लादकर ट्रक बिहार जा रहा था। कस्बे में पीछे से आए ट्रक ने ओवरटेक का प्रयास करते हुए आगे चल रहे ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद एक ट्रक जीटी रोड के किनारे यात्री प्रतीक्षालय को तोड़ते हुए सड़क पर पलट गया। दूसरा ट्रक सड़क के किनारे घारम सिंह की मिठाई की दुकान में घुस गया। हादसे में चालक दलवीर सिंह पुत्र दशाराम निवासी गभाना जनपद अलीगढ़ व क्लीनर जसवंत पुत्र भीमसेन घायल होकर ट्रक के अंदर फंस गए। वहीं जीटी रोड पर बीचोबीच ट्रक पलटने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं।
हादसे की सूचना पर पहुंचे गुरसहायगंज के प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह व सरायप्रयाग चौकी इंचार्ज ऋषिकेश मिश्रा ने चालक और क्लीनर को बाहर निकलवाकर उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। इसके बाद क्रेन बुलाकर सड़क पर पलटे ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई।
विज्ञापन

नशे में था ट्रक चालक
हादसे में पलटे दोनों ट्रकों के पीछे चल रहे एक अन्य ट्रक के चालक आछेलाल यादव निवासी गोपालगंज बिहार ने बताया कि ओवरटेक करने वाला चालक नशे में था। छिबरामऊ के पास रोडवेज बस में टक्कर मारी थी। इस पर रोडवेज बस के चालक व परिचालक ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद तेज रफ्तार ट्रक कई बार पलटते-पलटते बचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें