फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाटू श्याम निशान यात्रा की होर्डिंग उतार ले गए अराजक तत्व

विज्ञापन
फोटो 19सीएचबीपी64: खाटू श्याम यात्रा का होर्डिंग उतारता अराजक तत्व। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के डाकघर तिराहे पर खाटू श्याम निशान यात्रा की होर्डिंग लगवाई गई थी।
विज्ञापन

रविवार की रात लगभग एक बजे एक अराजकतत्व ने इस होर्डिंग को उतार लिया और साथ ले गए। होर्डिंग चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमेरे में कैद हो गई।
सुबह श्याम भक्तों को होर्डिंग चोरी होने की जानकारी हुई। इससे भक्तों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
श्री खाटू श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष विवेक गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता उर्फ लालू, अमित भारतीय, मामन गुप्ता ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।
अध्यक्ष ने होर्डिंग चोरी की घटना को देखते हुए 27 सितंबर को निकलने वाली खाटू श्याम निशान यात्रा में सुरक्षा में इंतजाम कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें